Please wait

कोलकाता में ठंड ने बढ़ाई दस्तक, अन्य जिलों में भी तापमान गिरा

इस सप्ताह के अंत तक ठंड और बढ़ सकती है

17 Dec 2024

कोलकाता में ठंड ने बढ़ाई दस्तक, अन्य जिलों में भी तापमान गिरा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। कोलकाता समेत राज्य के अन्य जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। स्थानीय मौसम विभाग के मंगलवार को जारी बयान के अनुसार अगले 24 घंटों में कोलकाता का मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी, जिससे ठंडक का अहसास और अधिक बढ़ेगा। कोलकाता में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों के आंकड़ों पर गौर करें तो अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। नमी का स्तर अधिकतम 94 प्रतिशत और न्यूनतम 48 प्रतिशत दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश नहीं हुई।
उत्तर बंगाल के जिलों जैसे दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ी इलाकों में ठंड काफी तेज हो चुकी है और सुबह व रात के समय तापमान तेजी से गिर रहा है। मैदानी जिलों जैसे मालदा, मुर्शिदाबाद और बीरभूम में भी ठंड का असर साफ महसूस किया जा रहा है। सुबह के समय धुंध और हल्की ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है।
दक्षिण बंगाल के जिलों में भी ठंड का असर बढ़ा है। हुगली, हावड़ा, नदिया और दक्षिण 24 परगना जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं, तटीय जिलों जैसे मेदिनीपुर और सुंदरबन के इलाकों में हल्की सर्द हवाओं के साथ मौसम साफ बना हुआ है। सुबह और रात के समय सड़कों पर हल्की सर्द हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में ठंड का असर और बढ़ेगा।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तरी पश्चिमी हवाओं की सक्रियता के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाएं बंगाल के तापमान को प्रभावित कर रही हैं। इस सप्ताह के अंत तक ठंड और बढ़ सकती है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में ठंड ने बढ़ाई दस्तक, अन्य जिलों में भी तापमान गिर
इस सप्ताह के अंत तक ठंड और बढ़ सकती है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News